51 साल का इतिहास है रायपुर नगर निगम का, जनता अब फिर चुनेगी अपना मेयर

रायपुर नगर निगम का पहला चुनाव साल 1973 में हुआ था. तब रायपुर-मध्यप्रदेश का एक हिस्सा था और छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना नही हुई थी. तत्कालीन रायपुर नगर निगम में 40 वार्ड हुआ करते थे और पहले चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्वरूप चंद जैन रायपुर के पहले मेयर बने थे ।

1995 में रायपुर नगर निगम में वार्ड की संख्या बढ़ाकर 60 कर दी गई, तब भी रायपुर मध्यप्रदेश का एक शहर था और कांग्रेस के दिग्विजय सिंह तत्कालीन मुख्यमंत्री हुआ करते थे।

वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद समीकरण बदले और रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी बना । वर्ष 2004 में भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन मुख्यमंत्री रमनसिंह जी की सरकार ने रायपुर नगर निगम में वार्ड की संख्या को बढ़ा कर 70 कर दिया।

रायपुर निगम का राजनीतिक सफर

शुरुआत से ही रायपुर नगर निगम में मेयर को चुनने का सीधा अधिकार जनता को रहा, मगर 2019 में प्रदेश की भुपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने इसमें परिवर्तन करते हुए मेयर चुनने का अधिकार पार्षदों को दिया। आगामी नगर निगम चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी की विष्णु देव साय की सरकार ने यह अधिकार फिर से नगर निगम की जनता को दिया है, अब इस चुनाव में जनता सीधे अपने मेयर के लिए मतदान करेगी।

कौन और कब बने रायपुर नगर निगम के मेयर

रायपुर नगर निगम में अब तक दो राष्ट्रीय पार्टी – कांग्रेस पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच ही प्रतिस्पर्धा रही है, चुनाव परिणाम के इतिहास को देखा जाए तो अब तक 10 बार कांग्रेस पार्टी के मेयर रहे है और भारतीय जनता पार्टी को यह अवसर एकबार ही मिला है, रायपुर दक्षिण के वर्तमान विधायक एक मात्र भाजपा के नेता है जो रायपुर के मेयर भी रह चुके हैं।

क्रम – नाम कार्यकाल – राजनैतिक दल

  1. स्वरूप चंद जैन – 27.02.1980 – 27.02.1981 – कांग्रेस पार्टी
  2. एस. आर. मुर्ति – 27.02.1981-27.02.1982 – कांग्रेस पार्टी
  3. स्वरूप चंद जैन – 27.02.1982 – 26.02.1983 – कांग्रेस पार्टी से दुसरी बार मेयर बने
  4. तरूण प्रसाद चटर्जी -27.02.1983 – 10.09.1984 – कांग्रेस पार्टी
  5. संतोष अग्रवाल – 11.09.1984 – 26.02.1985 – कांग्रेस पार्टी
  6. बलवीर सिंह जुनेजा – 05.01.1995 – 04.01.2000 – कांग्रेस पार्टी
  7. तरूण प्रसाद चटर्जी 04.01.2000 – 25.12.2003 – कांग्रेस पार्टी (राज्य स्थापना के बाद पहले मेयर, दुसरी बार निर्वाचित)
  8. सुनिल कुमार सोनी 05.01.2004 – 05.01.2010 – भारतीय जनता पार्टी (पहले गैर कांग्रेसी मेयर)
  9. किरणमयी नायक 05.01.2010 – 07.01.2015 – कांग्रेस पार्टी (पहली महिला मेयर बनी)
  10. प्रमोद दुबे – 07.01.2015 – 07.01.2020 – कांग्रेस पार्टी
  11. ऐजाज़ ढेबर – 07.01.2020 – 07.01.2025 (पार्षदों द्वारा चयनित)

इनके अलावा रायपुर नगर निगम पर प्रशासक का भी नियंत्रण रहा है 07.02.1985 से 04.01.1995 तक और 07.01.2025 से अब तक रायपुर नगर निगम की बाग डोर जिला मजिस्ट्रेट के हाथों में रही है। खास बात यह है कि 2025 के चुनाव के लिए रायपुर नगर निगम में मेयर पद महिला के लिए आरक्षित हुआ है और जनता बहुत जल्दी अपनी महिला मेयर के लिए मतदान करने वाली है ।



Follow the MAAIKEKORA.IN Channel on WhatsApp
https://chat.whatsapp.com/JEWhy0F0Tb1FkyCSmbKYkt




माँई के कोरा वेबसाइट में पाठक के कोना के माध्यम से किसी भी विषय पर अपने विचार हमें ईमेल आईडी maaikekora@gmail.com और whatsapp नंबर 7987854200 पर साझा करें
माँई के कोरा वेबसाइट में हमर फोटोग्राफर के माध्यम से किसी भी विषय पर आपके अपने अनोखे फोटो कैप्शन के साथ हमें ईमेल आईडी maaikekora@gmail.com और whatsapp नंबर 7987854200 पर भेजें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *