महाशिवरात्रि पर शिव भक्त भगवान शिव के लिए पूर्ण भक्ति के साथ उपवास रखते हैं और उनकी पूजा करते हैं। यह पवित्र दिन शिव-शक्ति के मिलन का प्रतीक है। हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2025 में महाशिवरात्रि 26 फरवरी को मनाई जाने वाली है।



कहा जाता है कि इस मौके (Maha Shivratri 2025) पर शिवलिंग पर कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें अर्पित करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है, तो आइए उन खास वस्तुओं के बारे में जानते हैं, जो इस प्रकार हैं। डॉ दत्तात्रेय होस्केरे के अनुसार महा शिवरात्रि के मौके पर नव ग्रह की शांति के लिए शिवजी का अभिषेक ग्रह के अनुसार करना चाहिए, वही राशी अनुसार भी विशेष अभिषेक कर समस्या से मुक्ति पाई जा सकती है.
आप यदि किसी ग्रह की पीडा से ग्रस्त हैं तो शिवरात्रि के दिन निर्दिष्ट सामग्री से शिवजी का अभिषेक प्रारम्भ करें। अवश्य लाभ होगा।

नव ग्रहों की शांति के लिए करें शिव अभिषेक
सूर्य : भगवान शिव पर जल से अभिषेक।
चंद्र : कच्चे दूध में काले तिल डालकर अभिषेक।
मंगल : गिलोए की बूटी के रस से अभिषेक।
बुध : विधारा की बूटी के रस से अभिषेक।
बृहस्पति : कच्चे दूध में हल्दी मिलाकर अभिषेक।
शुक्र : पंचामृत से अभिषेक।
शनि : गन्ने के रस से अभिषेक।
राहु-केतु : भांग से अभिषेक करें।
राशी के अनुसार करें शिवजी को प्रसन्न

बुधवार को शिवरात्रि के दिन शिवजी का, राशी के अनुसार, एक निश्चित मंत्र का लगभग 5 मिनट उच्चारण करते हुए, निश्चित सामग्री से अभिषेक करने से जीवन में आ रही बाधाओं का समाधान तो होता ही है, साथ ही सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है:
राशी मंत्र अभिषेक सामग्री
- मेष – ऊँ ह्रीं अधोक्षजाय साम्ब सदाशिवाय नम: केसर दूध
- वृषभ – ऊँ ह्रीं अम्बिका नाथाय साम्ब सदाशिवाय नम: मिश्री युक्त दूध
- मिथुन – ऊँ ह्रीं श्रीकंठाय साम्ब सदाशिवाय नम: गन्ने का रस
- कर्क – ऊँ ह्रीं भक्तवत्सलाय साम्ब सदाशिवाय नम: गाय का दूध
- सिह – ऊँ ह्रीं पिनाकिने साम्ब सदाशिवाय नम: अनार का रस
- कन्या – ऊँ ह्रीं शशि शेखराय साम्ब सदाशिवाय नम: बेल का शर्बत
- तुला – ऊँ ह्रीं शम्भवाय साम्ब सदाशिवाय नम: नारियल का पानी वृश्चिक ऊँ ह्रीं वामदेवाय साम्ब सदाशिवाय नम: पंचामृत
- धनु – ऊँ ह्रीं सध्योजाताय साम्ब सदाशिवाय नम:
- मीन – ऊँ ह्रीं विष्णु वल्लभाय साम्ब सदाशिवाय नम : बेलपत्र और दूध
Follow the MAAIKEKORA.IN Channel on WhatsApp
https://chat.whatsapp.com/JEWhy0F0Tb1FkyCSmbKYkt
माँई के कोरा वेबसाइट में पाठक के कोना के माध्यम से किसी भी विषय पर अपने विचार हमें ईमेल आईडी maaikekora@gmail.com और whatsapp नंबर 7987854200 पर साझा करें
माँई के कोरा वेबसाइट में हमर फोटोग्राफर के माध्यम से किसी भी विषय पर आपके अपने अनोखे फोटो कैप्शन के साथ हमें ईमेल आईडी maaikekora@gmail.com और whatsapp नंबर 7987854200 पर भेजें