वृषभ – नौकरी में प्रमोशन होने की सम्भावना, जानिये बाकी राशी वालों का हाल – आज के राशिफल में

आज का राशिफल (Rashifal) ज्योतिषाचार्य डॉ.दत्तात्रेय होस्केरे द्वारा – 05 मार्च 2025, बुधवार

मेष : शुभ अंक : 2, शुभ रंग : हरा

आपको पेट से जुड़ी समस्याएं तंग कर सकती हैं।आपको आर्थिक क्षेत्र में अचानक लाभ अथवा हानि हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन व मान-सम्मान प्राप्त होने के आसार नज़र आ रहे हैं।

वृषभ : शुभ अंक : 4, शुभ रंग : हरा

पढ़ाई में विशेष तरक्की होगी। नौकरी में प्रमोशन होने की सम्भावना है। सफलताओं की सहज प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति बिलकुल भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

मिथुन : शुभ अंक : 1, शुभ रंग : सफ़ेद

सांसारिक चीजों के प्रति आपके अंदर विरक्ति पैदा हो सकती है। काम में मन न लगना व चिड़चिड़ापन बढ़ने की सम्भावना रहेगी।

Rashifal

कर्क : शुभ अंक : 1 शुभ रंग : बैंगनी

इस समय काफी तरोताज़ा महसूस करेंगे। साथ ही योग, ध्यान व पूजा-पाठ में लिप्त रहना मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए श्रेष्ठ हो सकता है।

सिंह : शुभ अंक : 2, शुभ रंग : हरा

भौतिक चीजों के प्रति विरक्ति पैदा हो सकती है। संतान व पिता को शारीरिक कष्ट संभव है। अचानक कोई आर्थिक लाभ या हानि हो सकती है।

कन्या : शुभ अंक : 3 शुभ रंग : पीला

निवास स्थल में परिवर्तन हो सकता है। नौकरी में आप जमकर मेहनत करेंगे। माता के स्वास्थ्य का ख़्याल रखना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा संकेत नहीं है।

तुला : शुभ अंक : 4, शुभ रंग : हरा

पारिवारिक जीवन में खुशहाली व समृद्धि की ओर इशारा कर रही है। नौकरी में प्रमोशन व मान-सम्मान प्राप्त होने की उम्मीद रहेगी।

वृश्चिक : शुभ अंक : 3, शुभ रंग : नारंगी

जीवनसाथी का आध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढ़ सकता है। वैवाहिक जीवन में मतभेद या तनाव रहने की सम्भावना है। संतान को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।

धनु : शुभ अंक : 3, शुभ रंग : पीला

परिवार में शांति रहेगी आजीविका के क्षेत्र में प्रगति के अवसरों के कारण आर्थिक निवेश बढ़ेगा। प्रतिस्पर्धा में आपकी विजय होगी।विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास होगा।

मकर : शुभ अंक : 3, शुभ रंग : पीला

बिज़नेस पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव संभव है। महिलाओं की सहायता से आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कुंभ : शुभ अंक : 4, शुभ रंग : हरा

आपको उच्च अधिकारियों से लाभ मिलने के योग हैं। सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले जातकों के लिए यह माह शुभ फलदायी रहेगा और आपको धन लाभ भी संभव है।

मीन : शुभ अंक : 3, शुभ रंग : नारंगी

आपकी शारीरिक मुश्किलें बढ़ा सकती है। यदि आप व्यवसाय करते हैं तो उसमें लाभ मिलने की प्रबल संभावना है।स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय शुभ संकेत नहीं दे रहा है।



Follow the MAAIKEKORA.IN Channel on WhatsApp
https://chat.whatsapp.com/JEWhy0F0Tb1FkyCSmbKYkt




माँई के कोरा वेबसाइट में पाठक के कोना के माध्यम से किसी भी विषय पर अपने विचार हमें ईमेल आईडी maaikekora@gmail.com और whatsapp नंबर 7987854200 पर साझा करें
माँई के कोरा वेबसाइट में हमर फोटोग्राफर के माध्यम से किसी भी विषय पर आपके अपने अनोखे फोटो कैप्शन के साथ हमें ईमेल आईडी maaikekora@gmail.com और whatsapp नंबर 7987854200 पर भेजें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *